ईरान के इशारे पर ट्रंप की हत्या की साज़िश रचने वाला पाकिस्तानी शख्स दोषी करार
एक अमेरिकी अदालत ने पाकिस्तानी नागरिक 47-वर्षीय आसिफ मर्चेंट को आतंकवाद और मर्डर-फॉर-हायर (पैसे देकर हत्या) के आरोप में दोषी ठहराया है। उसपर ईरान के इशारे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप व अन्य नेताओं की हत्या की साज़िश रचने का आरोप था। उसने इस्लामिक रेवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के लिए काम करते हुए हिटमैन हायर किए जो अंडरकवर एफबीआई एजेंट निकले।