ईरान के उन परमाणु स्थलों के बारे में क्या जानकारी मिली है जहां अमेरिका ने की बमबारी?
अमेरिका ने ईरान के फोर्दो, नतांज और इस्फहान परमाणु स्थलों पर बमबारी की है। नतांज को ईरान का सबसे बड़ा व प्रसिद्ध यूरेनियम संवर्धन केंद्र माना जाता है। यहां फ्यूल एनरिचमेंट और पायलट फ्यूल एनरिचमेंट प्लांट हैं जहां यूरेनियम संवर्धित किया जाता है। इस्फहान को ईरान का सबसे उन्नत अनुसंधान केंद्र माना जाता है और वहां ईंधन निर्माण संयंत्र है।