ईरान के एक कदम से क्रूड हुआ धड़ाम, $98/बैरल के नीचे पहुंचा भाव
ब्रेंट क्रूड मंगलवार को $102.29/बैरल तक पहुंचने के बाद ईरान से जुड़ी खबर आने पर गिरकर $98/बैरल के नीचे आ गया। दरअसल, ईरान ने अमेरिका को प्रस्ताव भेजकर अपनी मांगें मानने पर 7 दिनों में होर्मुज़ खोलने की बात कही है जिससे सप्लाई सामान्य होने की उम्मीद से क्रूड में दिन के ऊपरी स्तर से करीब 2.34% की गिरावट आई।