ईरान की जेल में बंद नोबेल विजेता नरगिस मोहम्मदी को सुनाई गई 6 महीने और जेल की सज़ा
ईरान के अधिकारियों ने जेल में बंद नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को 'आदेशों की अवहेलना व विरोध' करने के आरोप में 6 महीने और जेल की सज़ा सुनाई है। मोहम्मदी ने 6 अगस्त को जेल के वॉर्ड में एक राजनीतिक कैदी की मौत की सज़ा के खिलाफ प्रदर्शन किया था जिसके परिणामस्वरूप उन्हें यह सज़ा सुनाई गई है।