ईरान के जहाजों व तेल पर कब्ज़ा करने वाले 'समुद्री लुटेरों' की तरह है US नौसेना: ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरानी बंदरगाहों की नौसैनिक नाकाबंदी करने में अमेरिकी नौसेना 'समुद्री लुटेरों' की तरह है। उन्होंने कहा, "हमने जहाजों, माल और तेल पर कब्ज़ा किया है। यह बहुत ही लाभदायक बिज़नेस है।" उन्होंने कहा, "हम कुछ हद तक 'समुद्री लूटेरों' जैसे ही हैं लेकिन हम कोई खेल नहीं खेल रहे हैं।"