ईरान के ड्रोन हमले में कुवैत के प्रमुख कमर्शियल पोर्ट को पहुंचा भारी नुकसान
खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच कुवैत ने शुक्रवार को बताया है कि उसके शुवैक पोर्ट को ईरानी ड्रोन के ज़रिए निशाना बनाया गया। कुवैत पोर्ट्स अथॉरिटी ने X पर कहा कि 'दुश्मन ड्रोन' से हमला हुआ जिससे बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। हालांकि, अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में कोई घायल या जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।