ईरान की तरफ से इज़राइल पर मिसाइलों की बौछार का वीडियो आया सामने
ईरान की तरफ से इज़रायल पर मिसाइलों की बौछार का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। विज़ुअल्स में दिख रहा है कि इज़रायल के तेल अवीव और हाइफा शहरों में रिहायशी इलाकों को काफी नुकसान पहुंचा है। गौरतलब है, अमेरिका ने ईरान के 3 परमाणु ठिकानों पर हमला किया है जिसके बाद से पश्चिम एशिया में तनाव बहुत बढ़ गया है।