ईरान की न्यूक्लियर साइट्स को तबाह नहीं कर पाए ट्रंप के बम, अमेरिकी रिपोर्ट ने ही किया दावा
पेंटागन द्वारा तैयार की गई अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के आदेश पर ईरान के 3 परमाणु ठिकानों पर किए गए हमलों में ईरान का परमाणु कार्यक्रम नष्ट नहीं हुआ बल्कि इसे कुछ महीनों के लिए पीछे धकेला है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के समृद्ध यूरेनियम भंडार खत्म नहीं हुए हैं।