ईरान के नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए नितिन गडकरी
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को तेहरान में ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। गडकरी ने 'X' पर पेज़ेश्कियान को बधाई देते हुए लिखा, "हम दोनों देशों की समृद्धि और विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में भारत-ईरान संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"