ईरान की नतांज़ न्यूक्लियर फैसिलिटी पर अमेरिका और इज़रायल ने हमला क्यों किया?
ईरान और अमेरिका-इज़रायल में करीब 4 हफ्तों से जारी युद्ध के बीच ईरानी परमाणु साइट नतांज़ न्यूक्लियर फैसिलिटी पर शनिवार को हवाई हमला हुआ। यह ईरान की सबसे बड़ी यूरेनियम बनाने वाली साइट है। यह साइट राजधारी तेहरान से करीब 220 किलोमीटर दूर है जिसपर 2025 की ईरान-इज़रायल जंग के दौरान और पूर्व में अमेरिका द्वारा हमला हो चुका है।