ईरान के पुराने नेता मारे गए, अल्लाह का शुक्र है: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने एक पोस्ट में कहा है कि 'ईरान बहुत बुरी तरह हार रहा है'। उन्होंने लिखा, "उनकी नौसेना खत्म हो गई है, उनकी वायुसेना खत्म हो गई है...उनकी मिसाइल और ड्रोन बनाने वाली फैक्ट्रियां...काफी हद तक तबाह हो चुकी हैं और...सबसे अहम बात यह है कि उनके पुराने नेता मारे गए; अल्लाह का शुक्र है।"