ईरान के पास यूरेनियम का पर्याप्त भंडार फिर भी अब तक क्यों नहीं बना पाया परमाणु बम?
IAEA के मुताबिक, ईरान के पास 60% शुद्धता वाला 440.9 किलोग्राम यूरेनियम मौजूद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, परमाणु बम बनाने की राह में सबसे बड़ी बाधा यूरेनियम का संवर्धन स्तर है और किसी भी परमाणु हथियार को तैयार करने के लिए यूरेनियम का 90% तक संवर्धित होना अनिवार्य है। ईरान का ज़्यादातर भंडार अभी 60% तक ही है।