ईरान के फुटबॉलर ने अमेरिका में FIFA WC के दौरान किया गन फायरिंग सेलिब्रेशन, छिड़ा विवाद
अमेरिका में फीफा वर्ल्ड कप में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ हुए मैच में बराबरी का गोल दागने पर ईरान के मोहम्मद मोहेबी ने गन फायरिंग सेलिब्रेशन किया जिस पर विवाद छिड़ गया है। कई लोगों ने मोहेबी के खिलाफ फीफा से कार्रवाई की मांग की है जबकि कुछ लोगों ने कहा कि यह सिर्फ जश्न का तरीका था।