ईरान के फुटबॉलर सरदार अज़मौन को गद्दारी के आरोप में नैशनल टीम से निकाला गया
ईरान के फुटबॉलर सरदार अज़मौन को सरकार के साथ कथित गद्दारी के चलते नैशनल टीम से बाहर कर दिया गया है। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके फीफा वर्ल्ड कप 2026 में खेलने की संभावना कम हो गई है। गौरतलब है, अमेरिका के साथ जारी संघर्ष के बीच ईरान की विश्व कप में भागीदारी भी संदेह के घेरे में है।