अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि ज़रूरत पड़ी तो उन्हें ईरान के बाकी बचे हिस्से को भी तबाह करना पड़ सकता है। बकौल ट्रंप, ईरान को दोबारा खड़े (विकसित) होने में 25 साल लग सकते हैं। वहीं, ईरान ने चेतावनी दी कि अमेरिका के नए हमलों में मदद करने वाला कोई भी देश उसका 'वैध निशाना' होगा।