ईरान को बदले में कुछ नहीं मिला: भारतीय जहाज़ों के होर्मुज़ स्ट्रेट पार करने पर जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारतीय जहाज़ों के होर्मुज़ स्ट्रेट पार करने पर कोई 'ब्लैंकेट अग्रीमेंट' नहीं हुआ और ईरान को इसके बदले कुछ नहीं मिला है। फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "भारत के दृष्टिकोण से यह बेहतर है...कि हम तर्क-वितर्क करें, समन्वय करें और कोई समाधान निकालें...बजाय इसके कि हम कोई समाधान न निकालें।"

Load More