ईरान के राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के चलते हुआ था दुर्घटनाग्रस्त: रिपोर्ट

एक आधिकारिक जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के चलते दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक, अचानक घना कोहरा ऊपर उठने के कारण हेलीकॉप्टर पहाड़ से टकरा गया था। गौरतलब है कि मई में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से राष्ट्रपति रईसी और 7 अन्य लोगों की मौत हो गई थी।

Load More