ईरान की सीक्रेट न्यूक्लियर फैसिलिटी पर 'बहुत जल्द' हमला कर सकते हैं ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका, ईरान के पिकऐक्स माउंटेन परमाणु ठिकाने पर 'बहुत जल्द' हमला कर सकता है। नतांज केंद्र के पास स्थित यह सुरक्षित भूमिगत परिसर ईरान के प्रमुख परमाणु ठिकानों में शामिल है। ट्रंप के बयान के कुछ घंटों बाद खार्ग द्वीप के पास ईरानी टैंकर पर मिसाइल हमले की खबर सामने आई है।