ईरान के साथ जंग के लिए प्रतिदिन ₹1,700 करोड़ खर्च कर रहा इज़रायलः रिपोर्ट
'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' के मुताबिक, ईरान के साथ शुरू हुए संघर्ष में इज़रायल प्रतिदिन $200 मिलियन (₹1,700 करोड़) खर्च कर रहा है। बकौल रिपोर्ट, ईरानी मिसाइलों को रोकना इज़रायल को सबसे महंगा पड़ रहा है। गौरतलब है कि इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इज़रायल, ईरान के न्यूक्लियर साइट्स को खत्म करने का लक्ष्य हासिल करेगा।