ईरान के होर्मुज़ स्ट्रेट बंद करने की योजना पर US ने दी प्रतिक्रिया, कहा- यह भयानक गलती होगी
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान के होर्मुज़ स्ट्रेट को बंद करने की योजना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "वह ऐसा करते हैं...तो यह एक और भयानक गलती होगी।" उन्होंने कहा, "यह उनके लिए आर्थिक आत्महत्या जैसा होगा।" बकौल रुबियो, इससे अमेरिका से ज़्यादा दूसरों को नुकसान होगा। अमेरिकी हमले के बाद ईरानी संसद ने यह फैसला लिया है।