ईरान को हथियार देते हुए पकड़ा गया चीन तो लगेगा 50% टैरिफ: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने रविवार को चीन को चेतावनी दी कि यदि वह मिडल ईस्ट युद्ध में ईरान को सैन्य सहायता देता है, तो अमेरिका आने वाले उसके सामान पर 'बेहद भारी' नए टैरिफ लगाए जाएंगे। ट्रंप ने कहा, "अगर हम उन्हें ऐसा करते हुए पकड़ते हैं, तो उन पर 50% टैरिफ लगाया जाएगा, जो बहुत ही भारी होगा।"