ईरान के हमले का जवाब देंगे, वक्त और जगह हम चुनेंगे: इज़रायल
ईरान के सैकड़ों मिसाइल हमले के बाद इज़रायल डिफेंस फोर्सेज़ (आईडीएफ) के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा है कि ईरानी मिसाइल हमले का इज़रायल जवाब देगा। उन्होंने कहा, "हम इज़रायल के नागरिकों की रक्षा करेंगे। इस (मिसाइल) हमले के नतीजे (ईरान को) भुगतने होंगे। हमारे पास योजनाएं हैं और कार्रवाई के लिए वक्त और जगह हम चुनेंगे।"