ईरान के हमले के बाद अमेरिकी तेल टैंकर सेफसी विष्णु में हुआ भयंकर ब्लास्ट
इराकी जलक्षेत्र में ईरानी हमले के बाद अमेरिकी तेल टैंकर सेफसी विष्णु पर भयंकर ब्लास्ट होने की खबर है। मार्शल द्वीप समूह के ध्वज वाले इस टैंकर का स्वामित्व अमेरिकी कंपनी सेफसी ट्रांसपोर्ट के पास है। बकौल रिपोर्ट्स, इस पर विस्फोटकों से लदी ईरानी नौकाओं ने हमला किया। ईरान ने ज़ेफिरोस नामक एक अन्य तेल टैंकर पर भी हमला किया।