ईरान ने 13वीं सदी की कविता के साथ की भारत-पाक के बीच मध्यस्थता की पेशकश
ईरान ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच 13वीं सदी के महान फारसी कवि सादी शिराज़ी की एक कविता का हवाला देते हुए मध्यस्थता की पेशकश की है। ईरान कहा है, "एक ही सार और आत्मा के निर्माण में इंसान उस सर्वस्व का एक हिस्सा है। अगर एक दर्द से पीड़ित है, तो दूसरे सदस्य असहज रहेंगे।"