ईरान ने 2 भारतीय जहाज़ों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ कैसे पार करने दिया?
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया है कि कैसे ईरान के साथ कूटनीति के कारण दो भारतीय जहाज़ों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पार करने दिया गया। युद्ध के बीच ईरानी समकक्ष से 4-बार बात कर चुके जयशंकर ने कहा, ''मेरी बातचीत के कुछ नतीजे निकले। दोनों देशों के बीच आपसी संबंध का इतिहास रहा है...जिसके आधार पर मैंने बातचीत की।"