ईरान ने UAE पर एक दिन में दागीं 4 बैलिस्टिक मिसाइलें और 6 ड्रोन्स
यूएई के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि यूएई के एयर डिफेंस सिस्टम ने रविवार को एक ही दिन में ईरान से आने वाली 4 बैलिस्टिक मिसाइलें और 6 ड्रोन्स को इंटरसेप्ट किया है। मंत्रालय ने आगे कहा, "ईरानी हमलों की शुरुआत से यूएई एयर डिफेंस ने 298 बैलिस्टिक मिसाइलें, 15 क्रूज़ मिसाइलें और 1,606 यूएवी को मार गिराया है।"