ईरान ने अपनी टीमों के 'शत्रु' देशों की यात्रा करने पर लगाया प्रतिबंध
ईरान ने अपनी स्पोर्ट्स टीमों को 'शत्रु' देशों की यात्रा करने से प्रतिबंधित कर दिया है। ईरान के खेल मंत्रालय ने कहा, "ईरानी खिलाड़ियों और टीमों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में असमर्थ 'शत्रु' देशों में राष्ट्रीय और क्लब टीमों की उपस्थिति अगले आदेश तक प्रतिबंधित है।" हालांकि, मंत्रालय द्वारा घोषित प्रतिबंध में फीफा वर्ल्ड कप का कोई ज़िक्र नहीं है।