ईरान ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान से की युद्ध समाप्त करने की अपील
ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईद पर जारी बयान मेें अफगानिस्तान-पाकिस्तान से युद्ध समाप्त करने की अपील की है। खामेनेई ने कहा, "मैं अपने दोनों मित्र देशों से आग्रह करता हूं कि वे एक-दूसरे के साथ बेहतर संबंध स्थापित करें...ताकि मुसलमानों के बीच विभाजन को रोका जा सके। मैं अपनी ओर से आवश्यक कदम उठाने के लिए तैयार हूं।"