ईरान ने अमेरिका और इज़रायल के ठिकानों पर 81वीं बार किया मिसाइल हमला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने अमेरिका और इज़रायल के ठिकानों पर 81वीं बार मिसाइल हमले किए हैं। इन जहाज़-रोधी मिसाइलों पर ऐसी तस्वीरें लगी हैं जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की तुलना यज़ीद इब्न मुआविया से की गई है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, यज़ीद की फौज़ से लड़ते हुए इमाम हुसैन शहीद हो गए थे।