ईरान ने अमेरिका निर्मित F-15 फाइटर जेट को मार गिराने का किया दावा
ईरान ने दावा किया कि होर्मुज़ द्वीप के पास उसकी एयर डिफेंस ने अमेरिका निर्मित F-15 'दुश्मन' फाइटर जेट को मार गिराया है। बकौल ईरान, घुसपैठ करने वाले विमान को निशाना बनाया गया। यह दावा डिमोना (इज़रायल) पर हमले के कुछ घंटों बाद आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने होर्मुज़ स्ट्रेट को 48-घंटों में खोलने की चेतावनी दी है।