ईरान ने अमेरिकी बेस की ओर फिलिस्तीनी झंडा थामे लमीन यमाल की तस्वीर वाला ड्रोन भेजा
ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड ने एक ड्रोन का वीडियो जारी किया जिसपर स्पेनिश फुटबॉलर और फीफा विश्व कप-2026 विजेता लमीन यमाल की फिलिस्तीनी झंडा पकड़े तस्वीर लगी है। बकौल रिपोर्ट्स, यह ड्रोन ईरान के हालिया अभियान के दौरान खाड़ी क्षेत्र में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे की ओर भेजा गया था। इसपर 'फिलिस्तीन-ईरान के समर्थक ही दुनिया के चैंपियन हैं' लिखा था।