ईरान की सरकारी न्यूज़ एजेंसी फार्स न्यूज़ ने बताया है कि ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे अमेरिकी युद्धपोत पर 2 मिसाइलों से हमला किया है। एजेंसी के मुताबिक, ईरान की चेतावनी नज़रअंदाज़ करने के बाद यह कार्रवाई की गई जिसके बाद युद्धपोत को वापस जाने पर मजबूर होना पड़ा।