ईरान ने अमेरिका संग युद्ध खत्म करने वाला MoU किया निलंबित
मध्य पूर्व युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से अमेरिका-ईरान के बीच हुए समझौता ज्ञापन को ईरान ने निलंबित कर दिया है। ईरान ने अमेरिका पर युद्धविराम समझौते का खुला उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि अमेरिका और ईरान के संबंध अब अनिश्चितता के दौर में प्रवेश कर चुके हैं।