ईरान ने इज़रायल के पीएम नेतन्याहू को खत्म करने की खाई कसम, कहा- ढूंढकर मारेंगे
इज़रायल द्वारा अपने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के मारे जाने की रिपोर्ट्स का खंडन किए जाने के बाद ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने उन्हें मारने की कसम खाई है। IRGC ने कहा, "अगर बच्चों को मारने वाला अपराधी ज़िंदा है तो हम पूरी ताकत से उसका पीछा करते रहेंगे और उसे ढूंढकर मार डालेंगे।"