ईरान ने इज़रायल के साथ युद्ध की कवरेज को लेकर पत्रकार के परिवार को हिरासत में लिया
ईरान ने इज़रायल के साथ युद्ध की कवरेज करने पर 'ईरान इंटरनैशनल' चैनल की एक महिला पत्रकार के परिवार को हिरासत में ले लिया है। बकौल रिपोर्ट्स, पत्रकार को उसके पिता ने फोन कर इस्तीफा देने को कहा और कॉल के दौरान पीछे सुरक्षा एजेंट्स की आवाज़ें सुनाई दे रही थीं। फिलहाल पत्रकार की पहचान उजागर नहीं की गई है।