ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा है कि उसने इज़रायल पर फतह-1 हाइपरसोनिक मिसाइल दागी है। दोनों देशों के बीच पिछले कई दिनों से चल रहे सैन्य संघर्ष में इस मिसाइल का यह पहला प्रयोग है। गौरतलब है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई ने बुधवार को X पर पोस्ट किया, "युद्ध शुरू हो गया है।"