ईरान ने उड़ाईं US की नाकाबंदी की धज्जियां, कहा- हमारा सुपरटैंकर खुलेआम होर्मुज़ से निकला
ईरान ने अमेरिका के दावे 'किसी जहाज़ ने हमारी नाकाबंदी का उल्लंघन नहीं किया है' को काउंटर किया है। मुंबई में ईरान के कॉन्सुलेट ने कहा कि ईरान का वीएलसीसी सुपरटैंकर अपना ट्रैकर ऑन कर खुलेआम होर्मुज़ स्ट्रेट और अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग को पार कर ईरानी तट पर पहुंचा और उसे किसी से बचने की ज़रूरत नहीं पड़ी।