ईरान ने की पुष्टि, अमेरिकी हमलों में उसके परमाणु ठिकाने बुरी तरह हुए तबाह
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एस्माईल बाकेई ने पुष्टि की है कि हालिया अमेरिकी हमलों में ईरान के परमाणु ठिकाने बुरी तरह तबाह हो गए। उन्होंने कहा, "यह तो तय है...हमारे परमाणु प्रतिष्ठानों को बुरी तरह नुकसान पहुंचा।" गौरतलब है, ईरान-इज़रायल संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों- फोर्दो, नतांज और इस्फहान पर एयर स्ट्राइक की थी।