ईरान ने कतर में अमेरिकी बेस पर किया हमला, दागी मिसाइलें
इज़रायल के अधिकारियों ने बताया है कि ईरान ने कतर में अमेरिका के अल-उबेद एयरबेस पर मिसाइल हमला किया है। ईरान ने कई मिसाइलें दागी हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स और एएफपी के मुताबिक, कतर की राजधानी दोहा में धमाकों की आवाज़ें सुनाई दीं। गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में अमेरिका की सबसे बड़ी सैन्य उपस्थिति कतर में ही है।