ईरान ने कहा- ओमान के साथ होर्मुज़ डील पर बनी सहमति; अमेरिकी नाकेबंदी खत्म होने पर ही खुलेगा
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने शनिवार को बताया कि 3 सप्ताह की बातचीत के बाद ईरान-ओमान ने होर्मुज़ से जहाज़ों के लिए सुरक्षित मार्ग पर सहमति बनाई है। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिकी नाकाबंदी जारी रहने तक इस जलमार्ग में पूरी सुरक्षा बहाल नहीं हो सकती। ईरान ने 28 फरवरी को होर्मुज़ बंद कर दिया था।