ईरान ने कहा- होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रते समय 2 टैंकरों में हुआ विस्फोट; अमेरिका ने किया इनकार

ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि शनिवार को होर्मुज़ स्ट्रेट के दक्षिण में बारूदी सुरंगों से भरे क्षेत्र को पार करने की कोशिश करते समय 2-तेल टैंकरों में विस्फोट हो गया। हालांकि, आईआरजीसी ने टैंकरों के नाम, स्थान या स्वामित्व का खुलासा नहीं किया। अमेरिकी केंद्रीय कमान ने इन दावों को झूठा बताया है।

Load More