ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने युद्ध के बीच खाड़ी देशों को चेतावनी देते हुए कहा, "अगर आप सुरक्षा चाहते हैं तो...हमारे दुश्मनों को अपनी ज़मीन से युद्ध करने की अनुमति न दें।" उन्होंने आगे कहा, "हम कई बार कह चुके हैं कि ईरान पहले हमला नहीं करता लेकिन...हमारे बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया तो हम कड़ा जवाब देंगे।"