ईरान ने जारी की इज़रायल के नेताओं के खात्मे की 'हिट लिस्ट', 11 के नाम हैं शामिल
ईरान ने इज़रायल के नेताओं के खात्मे की 'हिट लिस्ट' जारी की है जिसमें इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू समेत 11 लोगों के नाम शामिल हैं। यह लिस्ट ईरान के खुफिया विभाग के तरफ से जारी की गई है। नेतन्याहू के अलावा लिस्ट में इज़रायल के रक्षा मंत्री, जनरल स्टाफ प्रमुख और वायुसेना के कमांडर भी शामिल हैं।