ईरान ने ट्रंप के बातचीत के दावे को किया खारिज, कहा- अपनी हार को समझौता मत कहो
ईरान ने बयान जारी कर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के उस दावे को खारिज किया है जिसमें उन्होंने ईरान संग बातचीत की बात कही थी। ईरानी सेना ने कहा, "अपनी हार को समझौता मत कहिए।" उसने आगे कहा, "हम जैसा कोई भी व्यक्ति आप जैसे किसी शख्स के साथ कभी समझौता नहीं करेगा- न अभी, और न ही भविष्य में।"