ईरान ने दी अमेरिका और इज़रायल के खिलाफ नए हमलों की धमकी
ईरान ने अमेरिका और इज़रायल के खिलाफ नए हमलों की धमकी दी है। उसने कहा, "अगर अमेरिका हमारे क्षेत्र में समुद्री लूट और दखल जारी रखता है तो उसे जवाब मिलेगा।” ईरानी प्रवक्ता ने कहा, "ईरानी सेना पहले से अधिक ताकतवर और तैयार है और किसी भी आक्रामकता पर अमेरिकी और यहूदी दुश्मनों को भारी नुकसान पहुंचाने में सक्षम है।"