ईरान ने दुबई में 2 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर किया हमला, कहा- कई कमांडर और सैनिक मारे गए
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के प्रवक्ता के कहा है कि आईआरजीसी ने दुबई में अमेरिका के 2 सैन्य ठिकानों पर हमला किया है और दोनों जगह कुल 500 लोग मौजूद थे। प्रवक्ता ने कहा कि दोनों स्थानों पर मिसाइलों और ड्रोन्स से हमला किया गया जिसमें कई अमेरिकी कमांडर और सैनिक मारे गए या घायल हुए।