ईरान ने नितिन नवीन और मल्लिकार्जुन खरगे को अयातुल्लाह खामेनेई के जनाज़े में आने का दिया न्योता
ईरान ने बीजेपी और कांग्रेस के कई नेताओं को अपने पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के कई दिनों तक चलने वाले राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए औपचारिक न्योता भेजा है। यह न्योता बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को भेजा गया है।