ईरान ने परमाणु हथियार बनाने लायक उन्नत यूरेनियम के भंडार में की वृद्धि: IAEA
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने शनिवार को एक गोपनीय रिपोर्ट में खुलासा किया कि ईरान ने परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उन्नत यूरेनियम के भंडार में वृद्धि की है। आईएईए की यह रिपोर्ट ऐसे समय सामने आई है जब ईरान और अमेरिका संभावित परमाणु समझौते पर कई दौर की वार्ता कर चुके हैं।