ईरान ने भारत समेत 5 मित्र देशों के लिए खोला होर्मुज़ स्ट्रेट, बिना रोक-टोक गुज़रेंगे जहाज़

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के मुताबिक, भारत उन देशों में शामिल है जहां के जहाज़ों को होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने की अनुमति दे दी गई है। इनमें भारत के अलावा चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान जैसे दोस्त देश शामिल हैं। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने ईरान से होर्मुज़ स्ट्रेट खोलने की अपील की थी।

Load More