ईरान ने विमानों में यात्रियों के मोबाइल को छोड़कर सभी संचार उपकरणों पर लगाया बैन
ईरान ने अपने यहां आने-जाने वाले विमानों में यात्रियों के मोबाइल फोन को छोड़कर अन्य किसी तरह के इलेक्ट्रॉनिक संचार उपकरणों पर बैन लगा दिया है। ईरान की स्टेट मीडिया ने नागरिक उड्डयन संगठन के हवाले से यह बताया है। ईरान में यह प्रतिबंध लेबनान में हज़ारों पेजर्स और वॉकी-टॉकी में हुए विस्फोट के कुछ सप्ताह बाद लगाया गया है।